Latest News & Updates

अयोध्या में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में निकाली विशाल रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम नाम हुआ मोगा शहर

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के उप्लक्षय में मोगा विकास मंच की ओर से मोगा शहर में आज भगवान श्री राम की विशाल रथ यात्रा भारत माता मंदिर से निकाली गई। मस्त चाल चलते हुए हाथी, ऊंट, घोड़े विभिन्न शहरों से आए हुए राम नाम की धुन बजाते हुए प्रसिद्ध बैंड, नाचते हुए हनुमान जी, हाथों में भगवा ध्वज लहरा कर जय श्री राम का उद्घोष करते हुए भारी संख्या में राम भक्त, उक्त भव्य तथा विहंगम दृश्य देखने को मिला मोगा में निकाली गई श्री राम रथ यात्रा में मोगा विकास मंच की ओर से शहर की सभी धार्मिक व समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से अयोध्या में भगवान श्री राम जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आज भव्य श्री राम रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा की शुरूआत भारत माता मंदिर से की गई। इस मौके भारत माता मंदिर के पुजारी पंडित महेंद्र नारायण झा की अध्यक्षता में मोगा विकास मंच के चेयरमैन संजीव कुमार सैनी, हलका विधायक डा.अमनदीप कौर अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग, पूर्व विधायक हरजोत कमल, कांग्रेसी हलका इंचार्ज मालविका सूद सच्चर, मेयर बलजीत चानी, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन दीपक अरोड़ा, जिला बार कौंसिल के अध्यक्ष एडवोकेट सुनील गर्ग, आई.एस.एफ.कालेज के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, ग्रेट पंजाब प्रिंटर के एम.डी.नवीन सिंगला, राइटवे एयरलिंक के डायरेक्टर देवप्रिय त्यागी, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन दविंदरपाल सिंह रिंपी, रामपाल गुप्ता, भावना बांसल ,राजपाल ठाकुर मेजर प्रदीप शींह, संजीव नरूला, भरत गुप्ता, कमल बहल, रिशु अग्रवाल, यशपाल सिंह सैनी, शिल्पा बांसल, सुमन मल्होत्रा, प्रोमिला मैनराय, सुमित पुजाना, डा.रजत बांसल तथा मंजीत कंसल ने भगवान श्री राम जी की पूजा करते हुए शोभा यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने अयोध्या में भगवान श्री राम लला के 22 जनवरी को हो विराजमान होने की सभी शहर निवासियों को बधाई देते कहा कि मोगा विकास मंच की ओर से निकाली गई मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की विशाल रथ यात्रा ऐतिहासिक कार्य है तथा लोगों को धार्मिक समागमों में जोड़कर एक मंच पर एकत्रित करना सराहनीय कदम है। उन्होंने मोगा विकास मंच को विशाल रथ यात्रा के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मोगा विकास मंच के अध्यक्ष संजीव कुमार सैनी ने कहा कि श्री राम लला के अभिषेक को लेकर राम भक्तों में भारी उत्साह देखकर अच्छा लग रहा है। इसमें सभी धर्मों के लोगों ने हिस्सा लिया है। इतनी ठंड होने के बावजूद भी बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग व शहर निवासी पूरे जोश के साथ इस रथ यात्रा में पहुंचे। इस रथ यात्रा में पूरेशहर के निवासियों ने उत्साह दिखाया। रथयात्रा के दौरान शहर भर में विभिन्न धार्मिक व समाजसेवी संस्थाओं के अलावा समूह शहर निवासियों ने जहां पुष्प वर्षा करते हुए शोभा यात्रा का स्वागत किया वही शहर के अलग-अलग स्थान पर विभिन्न 36 प्रकार के व्यंजनों के भंडारे भी लगाए गए। रथयात्रा में शामिल राम नाम का पटका पहने व राम नाम की टोपी लगाकर एक साथ हजारों की संख्या में चल रहे राम भक्तों से पूरा माहौल ही राममय नजर आ रहा था। इस रथ यात्रा में राम भक्तों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था का आयोजन किया गया। रथ यात्रा मोगा के मुख्य बाजारों से होते हुए यह रथयात्रा गीता भवन मोगां में संपन्न हुई। इस रथ यात्रा में भगवान श्री राम के रथ की शोभा दर्शनीय रही। इसके अलावा घोड़ा, हाथियों और उठो से सुसज्जित इस रथ यात्रा में ढोल नगाड़ों के बीच समस्त माहौल को राममयी बना दिया। श्री राम रथ यात्रा भारत माता मंदिर से शुरू होकर प्रताप रोड, चैंबर रोड, रेलवे रोड, मेन बाजार, मजेस्टिक रोड, दत्त रोड, जीटी रोड से होते हुए देव होटल, पुरानी सिटी रोड़, आर्य स्कूल, डीएम कॉलेज रोड, गीता भवन चौक से होकर गीता भवन मोगा में जाकर संपन्न हुई। जहां पर भगवान श्री राम जी को भोग लगाकर आरती की गई। समापन स्थल गीता भवन पर श्री राम रथ यात्रा में शामिल राम भक्तों के लिए भंडारे का विशेष तौर पर प्रबंध किया गया था। इस अवसर पर दिनेश बांसल, सचिन जिंदल, चंद्रशेखर सूद, जितेंद्र बहल, लक्की गिल, नवीन पुरी,अमित गुप्ता, संजीव नरूला, जसवीर शर्मा, विनोद बंसल, सौरव गोयल, नानक चोपड़ा, योग गुरु गोपाल कंसल, योगाचार्य अनमोल शर्मा,हर्ष गोयल, यशपाल सैनी, डॉ दीपक कोछड़, प्रेमदीप बंसल, संजीव शर्मा, पंकज सूद, राजेश अरोड़ा, रामपाल गुप्ता, प्रोमिला मेनराय, मीना कोहली, सुनीता चोपड़ा, आदर्श मित्तल, अजय शर्मा, रिंपी शर्मा, अमन गिल, ज्योति सूद, शबनम मंगला, अनीता चावला, लीना गोयल, शिखा बंसल, शीनम मलहोत्रा, सरिता गुप्ता, संगीता जिंदल, उषा ग्रोवर, सुषमा गोयल,राजन कुमार, के अलावा भारी संख्या में शहर की राजनीतिक, धार्मिक, समाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अलावा शहर निवासी उपस्थित थे।

Comments are closed.